प्रयागराजः गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, यमुना भी उफान पर, घरों में घुसा पानी

पलायन को मजबूर लोग...

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 18, 2019

प्रयागराज– प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दोनों नदियों में आई बाढ़ के पानी से कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

गंगा का जलस्तर खतरे का निशान पार गया है। गंगा नदी लाल निशान 84.73 मीटर के ऊपर बहने लगी हैैं। यमुना भी खतरे की निशान के बिल्कुल करीब पहुंच गई हैैं। यमुना का जलस्तर लाल निशान 84.73 मीटर से मात्र 17 सेमी नीचे हैै। दोनों नदियों में आई बाढ़ निचले इलाकों में कहर बरपाने लगी हैैं। बाढ़ का पानी झूंसी के संघ कार्यालय समेत क्षेत्र के तमाम आश्रमों में घुस गया है। इसको लेकर साधु संतों की परेशानी भी बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि से तटीय इलाकों के लोगों की नींद उड़ गई है। लोग घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं।

गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढऩे पर नैनी, फाफामऊ और झूंसी पुल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड घटा दी गई है। ट्रेनें 50 किलोमीटर की रफ्तार से ही पुल से गुजर रही हैं। रेलवे के अधिकारियों की नजर खतरे के निशान पर है।