बाइक सवार मां-बेटे को रोडवेज बस ने रौंदा, एक की मौत

बहराइच–लखनऊ-बहराइच मार्ग पर धनराजपुर मोड़ के निकट बाइक सवार मां-बेटे को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मां की मौत हो गई। जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया।  पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा निवासी जमीला खातून (40) पत्नी इस्माइल मंसूरी अपने पुत्र के साथ बाइक से आदमपुर गांव में रिश्तेदारी में गई थी। गुरुवार देर शाम को रिश्तेदारी में हाल जानने के बाद दोनों बाइक से घर आ रहे थे। लखनऊ-बहराइच

Written By :

admin

Updated

August 30, 2019

बहराइच–लखनऊ-बहराइच मार्ग पर धनराजपुर मोड़ के निकट बाइक सवार मां-बेटे को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मां की मौत हो गई। जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। 

पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा निवासी जमीला खातून (40) पत्नी इस्माइल मंसूरी अपने पुत्र के साथ बाइक से आदमपुर गांव में रिश्तेदारी में गई थी। गुरुवार देर शाम को रिश्तेदारी में हाल जानने के बाद दोनों बाइक से घर आ रहे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर धनराजपुर मोड़ के निकट बहराइच से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही जमीला की मौत हो गई। जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। 

दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)