लखनऊः हजरतगंज इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप !

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में अचानक हुई गोलियों का तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई.वहीं फायरिंग की सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने  दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल गुरुवार को इलाके की मशहूर नंद गन हाउस दुकान में एक ग्राहक को बंदूक की मारक क्षमता दिखाने के लिए कर्मचारी शेखू ने कई राउंड फायरिंग कर दी. इससे इलाके में दहशत पैदा हो गई. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शेखू को हिरासत में ले लिया.पुलिस ने सुमित और शेखू को गिरफ्तार करने के बाद रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है. साथ

Written By :

admin

Updated

August 23, 2019

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में अचानक हुई गोलियों का तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई.वहीं फायरिंग की सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने  दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल गुरुवार को इलाके की मशहूर नंद गन हाउस दुकान में एक ग्राहक को बंदूक की मारक क्षमता दिखाने के लिए कर्मचारी शेखू ने कई राउंड फायरिंग कर दी. इससे इलाके में दहशत पैदा हो गई. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शेखू को हिरासत में ले लिया.पुलिस ने सुमित और शेखू को गिरफ्तार करने के बाद रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है. साथ ही इस गन हाउस का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है.बता दें कि नंद गन हाउस में हथियों का कारोबार होता है.