खाकी का कमालः छेड़छाड़ की शिकायत पर पीड़िता के पिता को ही हवालात में किया बंद

कानपुर देहात– कानपुर देहात पुलिस पर आरोप है कि उसने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत करने गयी नाबालिग दलित युवती के पिता को ही हवालात में डाल दिया। दरअसल नाबालिग दलित युवती का आरोप है कि उसके साथ क्षेत्र के दबंग युवक ने बदनीयती करनी चाही और विरोध करने पर नाबालिग दलित युवती ओर उसके पिता को जमकर मारा पीटा। शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने उल्टा नाबालिग दलित युवती के पिता को ही हवालात में डाल दिया। वही अपर पुलिस अधीक्षक इसे पेशबंदी का मामला बता रहे है। साथ ही साथ जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात

Written By :

admin

Updated

August 20, 2019

कानपुर देहात– कानपुर देहात पुलिस पर आरोप है कि उसने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत करने गयी नाबालिग दलित युवती के पिता को ही हवालात में डाल दिया।

दरअसल नाबालिग दलित युवती का आरोप है कि उसके साथ क्षेत्र के दबंग युवक ने बदनीयती करनी चाही और विरोध करने पर नाबालिग दलित युवती ओर उसके पिता को जमकर मारा पीटा। शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने उल्टा नाबालिग दलित युवती के पिता को ही हवालात में डाल दिया। वही अपर पुलिस अधीक्षक इसे पेशबंदी का मामला बता रहे है। साथ ही साथ जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रहे है। पिता ने आरोप लगाया कि इलाके के राकेश ने खेत मे काम कर रही उसकी नाबालिक  बेटी को बदनीयती से दबोच लिया जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पीटाई कर दी ।इसके बाद पीड़िता के पिता जब बेटी के साथ हई घटना के बाद उसे घर ले जा रहे थे तो आरोपी राजेश ने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़िता के पिता की जमकर पिटाई कर दी । जब पीड़िता को लेकर उसके पिता गजनेर थाने पहुचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्यवाही की बजाय उल्टा शिकायतकर्ता पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया ।

वही मामले में एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने बताया कि मामले में दोषी शिकायतकर्ता खुद है ।इसने राजेश को लाठी से मारा है जिसके चलते वो गम्भीर रूप से घायल है इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती है।लेकिन पीड़ित पक्ष को भी शिकायत कर रहे है ।उसकी भी जांच की जाएगी। अगर थाना पुलिस की लापरवाही पाई जाती है तो जांच के बाद उन पर भी कार्यवाही की जाएगी ।

(रिपोर्ट-संजय कुमार, कानपुर देहात)