यूपी पुलिस का अजब-गजब कारनामा, थाने से ही गायब हो गई पिस्टल

एटा– एटा पुलिस के गजब कारनामे के तहत नगर कोतवाली मालखाने से पिस्टल  गायब हो गई और सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस कोर्ट से लगातार झूठ बोलती रही कि पिस्टल मालखाने में है।  ये पहली बार नहीं हुआ है जब कोतवाली नगर से पिस्टल गायब हुई हो। इससे पहले भी एक बार थाने से पिस्टल गायब हो चुकी है। पिस्टल कब गायब हुई उसके बारे में सही जानकारी किसी के पास नहीं है। दरअसल कोतवाली नगर से पिस्टल गायब होने का मामला काफी पुराना बताया जा रहा है। इससे पहले भी यही पिस्टल कोतवाली नगर से फर्जी तरीके

Written By :

admin

Updated

August 13, 2019

एटा– एटा पुलिस के गजब कारनामे के तहत नगर कोतवाली मालखाने से पिस्टल  गायब हो गई और सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस कोर्ट से लगातार झूठ बोलती रही कि पिस्टल मालखाने में है। 

ये पहली बार नहीं हुआ है जब कोतवाली नगर से पिस्टल गायब हुई हो। इससे पहले भी एक बार थाने से पिस्टल गायब हो चुकी है। पिस्टल कब गायब हुई उसके बारे में सही जानकारी किसी के पास नहीं है। दरअसल कोतवाली नगर से पिस्टल गायब होने का मामला काफी पुराना बताया जा रहा है। इससे पहले भी यही पिस्टल कोतवाली नगर से फर्जी तरीके से निकाल ली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पिस्टल बरामद कर लिया था।

बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर के माल खाने से गायब हुई पिस्टल वर्ष 2017 में बरामद हुई थी। 27 फरवरी 2017 को कोतवाली नगर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर, प्रवेश कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की थी। जमानत होने के बाद प्रवेश कुमार ने कोर्ट में वाद दायर किया । इस पर कोर्ट ने कोतवाली नगर से आख्या मांगी थी। कोर्ट को भेजी गई आंख्या में पुलिस ने पिस्टल माल खाने में होने की सूचना भेज दी। बताया जा रहा है कि कोतवाली में जमा पिस्टल  कोतवाली में है ही नहीं, क्योकि थाने के मालखाने से तो वो पिस्टल गायब बताई जा रही है। 

वही जब पूरे मामले में दियो सिटी देव आनंद सिटी से बात की गई तो, उन्होंने बताया इस मामले में जांच की जा रही है । इसमें जो भी पुलिसकर्मी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)