यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा, करानी पड़ेगी सर्जरी

मेरठ–भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चोटिल हो गए हैं। उनकी उंगली में गंभीर चोट लग गई। बताया गया है कि सर्जरी के बाद ही यह उंगली पूरी तरह से ठीक हो पाएगी। यूपी के मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, सोमवार को मुजफ्फरनगर में भाजपा की तरफ से सदस्यता अभियान और एआरटीओ कार्यालय के उद्घाटन व स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Written By :

admin

Updated

August 12, 2019

मेरठ–भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चोटिल हो गए हैं। उनकी उंगली में गंभीर चोट लग गई। बताया गया है कि सर्जरी के बाद ही यह उंगली पूरी तरह से ठीक हो पाएगी।

यूपी के मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, सोमवार को मुजफ्फरनगर में भाजपा की तरफ से सदस्यता अभियान और एआरटीओ कार्यालय के उद्घाटन व स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह थे। वह काफिले में सबसे आगे ट्रक पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। आवास विकास कॉलोनी के पास महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से नीचे उतरने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष ट्रक से नीचे उतरने लगे, इसी दौरान ट्रक के किसी हिस्से में उनकी उंगली फंसकर कट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वतंत्र देव की उंगली से खून बहने लगा।

अडिशनल चीफ सेक्रटरी (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी है। उन्होंने बताया है कि मुजफ्फरनगर में उनका इलाज किया जा रहा है। अवनीश अवस्थी ने यह भी बताया कि है कि भविष्य में उचित सर्जरी के बाद ही यह चोट पूरी तरह से ठीक हो पाएगी।