…तो अब यहां भी दूध पीने लगे नंदी भगवान

फर्रुखाबाद–सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव पर भक्तगण दूध और दही से स्नान कराते बहुत देखे होंगे। वही आज जिले की नगर पंचायत कमालगंज में बने भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में नन्दी भगवान द्वारा दूध पिलाने की होड़ मची हुई है।  लोग अपने अपने घरों से दूध लेकर मंदिर पहुंच रहे है। लोगो का कहना है आज से लगभग तीन चार साल पहले भगवान गणेश ने दूध पिया था। उसके बाद आज नन्दी महाराज दूध पी रहे है। लेकिन हकीकत में नन्दी महाराज दूध पी रहे है या फिर वह जमीन पर फैल रहा है। यदि हम वेद

Written By :

admin

Updated

July 31, 2019

फर्रुखाबाद–सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव पर भक्तगण दूध और दही से स्नान कराते बहुत देखे होंगे। वही आज जिले की नगर पंचायत कमालगंज में बने भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में नन्दी भगवान द्वारा दूध पिलाने की होड़ मची हुई है। 

लोग अपने अपने घरों से दूध लेकर मंदिर पहुंच रहे है। लोगो का कहना है आज से लगभग तीन चार साल पहले भगवान गणेश ने दूध पिया था। उसके बाद आज नन्दी महाराज दूध पी रहे है। लेकिन हकीकत में नन्दी महाराज दूध पी रहे है या फिर वह जमीन पर फैल रहा है। यदि हम वेद पुराणों की बात करे तो कलयुग में ऐसा कोई भक्त हो भगवान को मनाकर दूध पिला सके लेकिन लोगो का मानना है कि वह दूध पी रहे है तभी सभी लोग पिला रहे है।

अभी इस मंदिर में सैकड़ों भक्त महिला पुरुष बच्चे दूध पिला चुके हैं। यदि यह सच्चाई है तो दूध जमीन पर फैला कैसे दिखाई दे रहा है? भगवान का काम है उस पर कोई टिप्पणी नही करनी चाहिए। फिर भी लोगों को जागरुक करना हमारा फर्ज है। भारतीय संस्कृति में ऐसा बहुत बार सुनने को मिला है। नगर क्षेत्र के पास के गांवों के लोग दूध पिलाने मंदिर पहुंच रहे है। पूरे जिले में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)