लखनऊः 1090 चौराहे पर दर्दनाक हादसा, स्कूली वैन में रोडवेज बस ने मारी टक्कर

लखनऊ–आज सुबह लगभग 7:30 बजे के आस पास 1090 चौराहा गोमती नगर में उल्टी दिशा में आ रही स्कूली वैन की टक्कर रोडवेज की बस से हुई। उक्त वैन इंदिरानगर से गोमती नगर जा रही थी जिसमे 5 स्कूली बच्चे भी सवार थे।  दुर्घटना में 3 स्कूली बच्चे और वैन का ड्राइवर जिसकी आयु लगभग 21वर्ष है मामूली रूप से घायल हुए। घायलों को तुरन्त सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने सिविल अस्पताल पहुँच कर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना वैन चालक की गलती से हुई है जिसके लिए

Written By :

admin

Updated

July 15, 2019

लखनऊ–आज सुबह लगभग 7:30 बजे के आस पास 1090 चौराहा गोमती नगर में उल्टी दिशा में आ रही स्कूली वैन की टक्कर रोडवेज की बस से हुई। उक्त वैन इंदिरानगर से गोमती नगर जा रही थी जिसमे 5 स्कूली बच्चे भी सवार थे। 

दुर्घटना में 3 स्कूली बच्चे और वैन का ड्राइवर जिसकी आयु लगभग 21वर्ष है मामूली रूप से घायल हुए। घायलों को तुरन्त सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने सिविल अस्पताल पहुँच कर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना वैन चालक की गलती से हुई है जिसके लिए वैन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वैन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और वैन की फिटनेस को चेक कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है, दोपहर तक सबको डिसचार्ज कर दिया जाएगा। साथ जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज से अभियान चला कर स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक कराई जाएगी और उनके चालको के दस्तावेजों को भी देखा जाएगा कि उनके पास लाइसेंस है या नही है।