लखनऊ ZOO पर महंगाई की मार, अब 60 की जगह देने पड़ेंगे इतने रूपए

लखनऊ–लखनऊ में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान की सैर पर आने वालों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। जू प्रशासन ने टिकटों के दाम में 20 रुपये तक की वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार किया है। बता दें 1 जुलाई से टिकट की नई कीमत लागू हो गई है और अब यहां आने वालों को 30 प्रतिशत तक ज्यादा कीमत टिकट के लिए चुकानी होगी। वयस्क (12 साल से ऊपर वाले सभी) के लिए 60 के बजाय 80 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं, 12 साल से छोटे बच्चों का टिकट 40 रुपये का कर दिया गया

Written By :

admin

Updated

July 2, 2019

लखनऊ–लखनऊ में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान की सैर पर आने वालों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। जू प्रशासन ने टिकटों के दाम में 20 रुपये तक की वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

बता दें 1 जुलाई से टिकट की नई कीमत लागू हो गई है और अब यहां आने वालों को 30 प्रतिशत तक ज्यादा कीमत टिकट के लिए चुकानी होगी। वयस्क (12 साल से ऊपर वाले सभी) के लिए 60 के बजाय 80 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं, 12 साल से छोटे बच्चों का टिकट 40 रुपये का कर दिया गया है। इस पैकेज टिकट में टॉय ट्रेन का टिकट भी शामिल है। बता दें, दर्शकों का कहना है कि प्रवेश शुल्क के मुताबिक उद्यान में सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।