राजधानी फिर हुई शर्मसार,लखनऊ में जूनियर नेशनल रेसलर के साथ छेड़छाड़

लखनऊ — यूपी की राजधानी लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हो गई.यह एक जूनियर नेशनल महिला रेसलिंग खिलाड़ी के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि रेसलर के साथ सरोजिनी नगर के साई सेंटर के बाहर सरेशाम हुई छेड़खानी हुई. पीड़िता इंडिया रेसलिंग ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने लखनऊ आई थी. हालांकि पीड़िता ने मामले में एफआईआर हरियाणा के हिसार में दर्ज करवाई है. बता दें कि हिसार में केस दर्ज होने के बाद उसे सरोजिनी नगर ट्रांसफर कर दिया गया.पीडिता द्वारा दी गयी शिकायत में बताया गया कि 9 जून की देर शाम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया

Written By :

admin

Updated

June 13, 2019

लखनऊ — यूपी की राजधानी लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हो गई.यह एक जूनियर नेशनल महिला रेसलिंग खिलाड़ी के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

आरोप है कि रेसलर के साथ सरोजिनी नगर के साई सेंटर के बाहर सरेशाम हुई छेड़खानी हुई. पीड़िता इंडिया रेसलिंग ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने लखनऊ आई थी. हालांकि पीड़िता ने मामले में एफआईआर हरियाणा के हिसार में दर्ज करवाई है.

बता दें कि हिसार में केस दर्ज होने के बाद उसे सरोजिनी नगर ट्रांसफर कर दिया गया.पीडिता द्वारा दी गयी शिकायत में बताया गया कि 9 जून की देर शाम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेंटर के बाहर पीड़िता के साथ ये घटना घटी. इस मामले में हिसार के युवक सिकंदर के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने,पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है.वहीं एफआईआर होते ही सरोजिनी नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.