बोलेरो ने टेम्पो में मारी ऐसी टक्कर कि मच गया कोहराम…

एटा–जनपद एटा के एनएच-91 हाइवे पर भागवत के भंडारे से लौट रहे नगरिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक टेम्पो को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठी आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर घायल हो गई।  पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए रिंकू सहित 2 लोगों को आगरा रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर कार्यवाही की बात कह रही है। पूरा मामला थाना पिलुआ क्षेत्र के एनएच-91 हाईवे

Written By :

admin

Updated

June 10, 2019

एटा–जनपद एटा के एनएच-91 हाइवे पर भागवत के भंडारे से लौट रहे नगरिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक टेम्पो को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठी आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर घायल हो गई। 

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए रिंकू सहित 2 लोगों को आगरा रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर कार्यवाही की बात कह रही है। पूरा मामला थाना पिलुआ क्षेत्र के एनएच-91 हाईवे के नगरिया मोड़ का है जहा सभी घायल लोग अपनी रिस्तेदारी के गाँव गहराना थाना अवागढ़ में हुई भागवत के भंडारा खाकर आ ही रहे थे कि तभी एनएच-91 हाई वे के नगरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने टेम्पो को रौंद दिया जिससे टेम्पो में बैठी आधा दर्जन से ज्यादा सवारियों में चीख पुकार मच गई और वहाँ पर मौजूद लोगों ने टेम्पो से घायल लोगो को निकाला और थाना पिलुआ पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

जहा गंभीर घायल रिंकू सहित 2 लोगों को आगरा एसएन मेडीकल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है उनकी अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस फरार बोलेरो कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)