भगवान की शरण में बीजेपी सांसद !

एटा–एटा लोकसभा में दूसरी बार जीत का सेहरा बांध बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने आज प्राचीन कैलाश मंदिर पर भोले नाथ का जलाभिषेक कर 51 किलो का घंटा चढ़ाया।  बीजेपी सांसद ने अपने समर्थकों व परिवार सहित शिव भगवान की आरती की और पूजा अर्चना के बाद स्वागत मंच पर पहुंचे बीजेपी सांसद ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आपने जो विश्वास किया है उसके बदले में जिले को अग्रणी बनाऊंगा। अखिलेश और मायावती पर तंज कसते हुए मंच से बीजेपी सांसद ने कहा की बुआ और बबुआ को अटैक पड़ चुका है। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता

Written By :

admin

Updated

June 8, 2019

एटा–एटा लोकसभा में दूसरी बार जीत का सेहरा बांध बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने आज प्राचीन कैलाश मंदिर पर भोले नाथ का जलाभिषेक कर 51 किलो का घंटा चढ़ाया। 

बीजेपी सांसद ने अपने समर्थकों व परिवार सहित शिव भगवान की आरती की और पूजा अर्चना के बाद स्वागत मंच पर पहुंचे बीजेपी सांसद ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आपने जो विश्वास किया है उसके बदले में जिले को अग्रणी बनाऊंगा। अखिलेश और मायावती पर तंज कसते हुए मंच से बीजेपी सांसद ने कहा की बुआ और बबुआ को अटैक पड़ चुका है।

वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता को उन्होंने मानसिक बीमार बताते हुए मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दे डाली। वही अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की मासूम बच्ची टिवंकल शर्मा की बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना पर सांसद ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)