दिनदहाड़े ट्रैक्टर चालक पर टूट पड़े आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश और…

एटा– अलीगंज नगर में दिनदहाड़े ट्रैक्टर से आ रहे चालक पर 9 लोगों ने हमला बोल दिया और ट्रेक्टर चालक से 18 हजार की नकदी लूट ली। चालक के विरोध करने पर  बदमाशो ने उसकी लाठी-डण्डों और सरिया से मारपीट कर दी। पूरा मामला जनपद एटा के थाना अलीगंज कस्बे का है जहा साड़ी संसार फर्म पर ट्रैक्टर के चालक सालिगराम अपने साथी जगदीश के साथ उक्त फर्म से सरिया लेकर ग्राम बिथरा गया था और सरिया की रकम लेकर वापस आ रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे 9 आरोपियों ने मोहल्ला मेवातिया के समीप सलीम पुत्र अख्तर तथा

Written By :

admin

Updated

June 3, 2019

एटा– अलीगंज नगर में दिनदहाड़े ट्रैक्टर से आ रहे चालक पर 9 लोगों ने हमला बोल दिया और ट्रेक्टर चालक से 18 हजार की नकदी लूट ली। चालक के विरोध करने पर  बदमाशो ने उसकी लाठी-डण्डों और सरिया से मारपीट कर दी।

पूरा मामला जनपद एटा के थाना अलीगंज कस्बे का है जहा साड़ी संसार फर्म पर ट्रैक्टर के चालक सालिगराम अपने साथी जगदीश के साथ उक्त फर्म से सरिया लेकर ग्राम बिथरा गया था और सरिया की रकम लेकर वापस आ रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे 9 आरोपियों ने मोहल्ला मेवातिया के समीप सलीम पुत्र अख्तर तथा मेसर पुत्र अख्तर और 8,9 लोगों ने घेर लिया और लाठी डण्डा और सरिया से हमला कर दिया और जेब में रखे 18 हजार रुपए छीन कर भाग रहे थे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भागते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। वही पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अलीगंज में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया जहा चिकित्सकों ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है जहा उसका उपचार चल रहा है। वही पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है। 

पीडित ने मामले की तहरीर कोतवाली अलीगंज में दी है। वही लूट व मारपीट मामले में कोतवाली अलीगंज प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)