मुजफ्फरपुरः दबंगों ने प्रेमी को निर्वस्त्र कर दी ऐसी सजा कि कांप जाएगी रूह

मुजफ्फरपुर–मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।प्रेम प्रसंग में एक युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मे दिख रहा है युवक का हाथ पैर बांध कर पिटाई हो रही हैं। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नही है। घटना जिले के पारू थाना ईलाके के एक गांव की है, जहाँ गांव के दबंगो ने युवक को जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं करेंट लगा कर उसकी हत्या का प्रयास भी किया।साथ साथ उसके नाजुक अंगों को भी जख्मी कर दिया गया है। ग्रामीणों के द्वारा युवक के परिजनों को

Written By :

admin

Updated

June 1, 2019

मुजफ्फरपुर–मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।प्रेम प्रसंग में एक युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मे दिख रहा है युवक का हाथ पैर बांध कर पिटाई हो रही हैं। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नही है।

घटना जिले के पारू थाना ईलाके के एक गांव की है, जहाँ गांव के दबंगो ने युवक को जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं करेंट लगा कर उसकी हत्या का प्रयास भी किया।साथ साथ उसके नाजुक अंगों को भी जख्मी कर दिया गया है। ग्रामीणों के द्वारा युवक के परिजनों को सूचना दी गई। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस की मदद से युवक को पीएचसी में भर्ती कराया। वही डॉक्टरों ने उसके नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया, जहाँ युवक का इलाज चल रहा है।

युवक के पिता ने गांव के ही करीब 20 लोगो पर पारू थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया है। एसएसपी ने मामले को गम्भीरता से लिया है। इस मामले में एसएसपी मनोज कुमार ने कहा है कि घटना मे शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।