खुलासाः जमीन के लालच में भतीजे ने बुजुर्ग दंपत्ति को उतारा था मौत के घाट…

बहराइच— रुपईडीहा के रामनगर ग्राम में पांच दिन पूर्व बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुये हत्या में शामिल भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है । युवक ने अपने चाचा की जमीन को हड़पने की नीयत से दोनों की हत्या कर दी थी । गिरफ्तार किया गया युवक नशे का आदी होने के साथ ही शातिर अपराधी भी है।  रामनगर ग्राम में पांच दिन पूर्व वृद्ध मोहन व उनकी पत्नी चंद्रावती की अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी थी । दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने जल्द जल्द इसमें शामिल लोगों की

Written By :

admin

Updated

May 30, 2019

बहराइच— रुपईडीहा के रामनगर ग्राम में पांच दिन पूर्व बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुये हत्या में शामिल भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है ।

युवक ने अपने चाचा की जमीन को हड़पने की नीयत से दोनों की हत्या कर दी थी । गिरफ्तार किया गया युवक नशे का आदी होने के साथ ही शातिर अपराधी भी है। 

रामनगर ग्राम में पांच दिन पूर्व वृद्ध मोहन व उनकी पत्नी चंद्रावती की अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी थी । दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने जल्द जल्द इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी कर हत्या के खुलासे के निर्देश दिये थे । पुलिस की जांच में मृतक के भतीजे जगन्नाथ की भूमिका संदिग्ध लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछतांछ शुरू की तो उसने जमीन के लालच में अपने चाचा व चाची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली । 

पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी जगन्नाथ एक शातिर अपराधी है व स्मैक पीने का भी आदी है । इसने अपने पिता के हिस्से की 24 बीघा जमीन को काफी पहले बेचकर नशे में उड़ा दिया था । अब इसकी नियत अपने चाचा मोहन की जमीन पर थी क्योंकि उनका बेटा मंदबुद्धि था जो की काफी समय से लापता है ।

जगन्नाथ हमेशा जमीन को अपने नाम करने को लेकर अपने चाचा चाची को पीटता रहता था । जिसकी वजह से मोहन ने अपनी जमीन अपनी पत्नी के नाम वसीयत कर दिया इसी से नाराज होकर आरोपी ने पांच दिन पूर्व मोहन व उनकी पत्नी चंद्रावती की गला काटकर हत्या कर दी । आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)