दहेज लोभियों ने बहू व उसके पिता का किया ये हश्र कि कांप उठेगी आपकी रूह…

एटा–दहेज लोभियों का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला एटा में देखने को मिला है। आज रात्रि एटा में दहेज लोभी ससुरालीजनों द्धारा पत्नी और उसके पिता को बांधकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्ममतापूर्वक हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है।  एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित किला रोड में रात्रि उस समय डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी, जब दहेज लोभी ससुरालीजनों ने बहू और उसके पिता को बांधकर तब तक लोहे की रॉड से पिटाई की जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद

Written By :

admin

Updated

May 20, 2019

एटा–दहेज लोभियों का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला एटा में देखने को मिला है। आज रात्रि एटा में दहेज लोभी ससुरालीजनों द्धारा पत्नी और उसके पिता को बांधकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्ममतापूर्वक हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। 

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित किला रोड में रात्रि उस समय डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी, जब दहेज लोभी ससुरालीजनों ने बहू और उसके पिता को बांधकर तब तक लोहे की रॉड से पिटाई की जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दहेज की खातिर ससुरालीजन बहू सावित्री को प्रताड़ित किया करते थे और दहेज को लेकर पति का पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था जिसे लेकर इलाके के लोग कई बार समझौता भी करा चुके थे। आये दिन बेटी के साथ दहेज की खातिर मारपीट और प्रताड़ना दिये जाने के चलते उसका वृद्ध पिता रक्षपाल भी अपनी बेटी के साथ ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि आज रात भी दहेज को लेकर बहू और ससुर के साथ ससुरालीजनों का विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि ससुरालीजनों से उन्हें रस्सी से बांध कर उनकी राड से जमकर पिटाई की जिससे मौके पर ही उन दोनों की मौत हो गयी। 

वही इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस के साथ साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मौके से हत्या में प्रयुक्त रस्सी और लोहे की राड को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर दोनों शवों को पीएम के लिए भेंज दिया और हत्या के आरोपी पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वही मौके पर पहुँचे एएसपी संजय कुमार का कहना है कि घटना में जो भी लोग शामिल है उनके खिलाफ कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)