मेरठः दिल्ली हाईवे पर हुए मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार

मेरठ–मेरठ में अपराध इस समय चरम सीमा पर है। क्राइम सिटी मेरठ में बीते दिनों थाना परतापुर क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर बालाजी ढाबा के पास लाइक खान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।  इस पूरे मामले में मेरठ पुलिस ने शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । हालांकि आरोपियों के दो अन्य साथी अभी भी फरार है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि फरार अभियुक्त तस्लीम की बेटी के साथ लाइक खान के संबंध है । जिसके चलते तस्लीम उससे रंजिश रखता था। जिसके बाद मृतक से बदले

Written By :

admin

Updated

April 20, 2019

मेरठ–मेरठ में अपराध इस समय चरम सीमा पर है। क्राइम सिटी मेरठ में बीते दिनों थाना परतापुर क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर बालाजी ढाबा के पास लाइक खान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 

इस पूरे मामले में मेरठ पुलिस ने शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । हालांकि आरोपियों के दो अन्य साथी अभी भी फरार है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि फरार अभियुक्त तस्लीम की बेटी के साथ लाइक खान के संबंध है । जिसके चलते तस्लीम उससे रंजिश रखता था। जिसके बाद मृतक से बदले की भावना के चलते तस्लीम ने दो आरोपियों दानिश और सलमान से मृतक लाइक खान की हत्या करवा दी।

आपको बता दें तस्लीम और उसका एक साथी मोहम्मद अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल 32 बोर में, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस आदि बरामद किया है।