सीएम की सुरक्षा में उड़ीसा जा रही पुलिसकर्मियों से भरी स्कार्पियो पलटी

सोनभद्र — यूपी के सोनभद्र में करमा थाना इलाके करमा बाजार में एक  महिला को बचाने में लखनऊ से उड़ीसा जा रही पुलिस कर्मियों से भरी स्कार्पियो पलट गई जिसमे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेन्टर भेज दिया।  बता दें कि सोनभद्र में गुरुवार दोपहर में  करमा थाना क्षेत्र के करमा बाजार के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य के सामने एक महिला को बचाने के चक्कर में पुलिसकर्मियों से भरी स्कार्पियो

Written By :

admin

Updated

April 4, 2019

सोनभद्र — यूपी के सोनभद्र में करमा थाना इलाके करमा बाजार में एक  महिला को बचाने में लखनऊ से उड़ीसा जा रही पुलिस कर्मियों से भरी स्कार्पियो पलट गई जिसमे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी

जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेन्टर भेज दिया। 

बता दें कि सोनभद्र में गुरुवार दोपहर में  करमा थाना क्षेत्र के करमा बाजार के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य के सामने एक महिला को बचाने के चक्कर में पुलिसकर्मियों से भरी स्कार्पियो पलट गयी। इस हादसे में चालक संदीप (45) की रास्ते मे मौत हो गयी जबकि प्रवीण कुमार (35), आशुतोष (40), राजेश त्रिपाठी (40) घायल हो गए। इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाई गयी थी ये लोग उड़ीसा जा रहे थे।

वहीं  जिला अस्पताल पहुचे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ से एसपीओ के लोग छः स्कार्पियो से मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल होने के लिए उड़ीसा जा रहे थे जिसमें पांचवे नम्बर पर चल रही स्कार्पियो एक महिला को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर घायलो को जिला अस्पताल पहुचाया जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है और चालक की मृत्यु हो गयी है। 

(रिपोर्ट-रविदेव पाण्डेय,सोनभद्र)