लखनऊ: बेख़ौफ़ चोरों ने हाईकोर्ट जज के घर को बनाया निशाना

लखनऊ–राजधानी में बेखौफ चोरों के आतंक और पुलिस की नाकामयाबी को दर्शाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। इस बार चोरों ने हाईकोर्ट के जज के घर को अपने निशाने पर ले लिया।  विकासनगर के सेक्टर पांच में बेखौफ चोरों ने हाईकोर्ट के जज शहीहुल हसनैन के घर पर धावा बोलकर सामान पार कर दिया। सुरक्षा में तैनात सिपाही की तहरीर पर विकासनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घर के आस -पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सुरक्षा में तैनात सिपाही शिव प्रसाद ने बताया कि कमरे का ताला टूटा

Written By :

admin

Updated

March 28, 2019

लखनऊ–राजधानी में बेखौफ चोरों के आतंक और पुलिस की नाकामयाबी को दर्शाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। इस बार चोरों ने हाईकोर्ट के जज के घर को अपने निशाने पर ले लिया। 

विकासनगर के सेक्टर पांच में बेखौफ चोरों ने हाईकोर्ट के जज शहीहुल हसनैन के घर पर धावा बोलकर सामान पार कर दिया। सुरक्षा में तैनात सिपाही की तहरीर पर विकासनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घर के आस -पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सुरक्षा में तैनात सिपाही शिव प्रसाद ने बताया कि कमरे का ताला टूटा था। चोर घर में रखे पीतल के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिव प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घर के आस -पास लगे सीसी कैमरे खंगाली जा रही हैं।