वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटने पर BJP पर केजरीवाल ने कसा जोरदार तंज

नई दिल्ली–दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटने पर तंज कसा है। केजरीवाल ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटने पर ट्विटर पर इसे हिंदू परंपरा का अपमान बताया।  उन्होंने बीजेपी पर परिवार के बुजुर्गों का अपमान करने का आरोप लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आडवाणी और जोशी के बहाने पीएम मोदी पर हिंदू संस्कृति अपमान का आरोप लगाया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी ने जिस तरह अपने बुज़ुर्गों- आडवाणी जी और मुरली मनोहर जी का अपमान किया है, यह हिंदू संस्कृति के बिलकुल खिलाफ है। हिंदू धर्म में हमें

Written By :

admin

Updated

March 26, 2019

नई दिल्ली–दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटने पर तंज कसा है। केजरीवाल ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटने पर ट्विटर पर इसे हिंदू परंपरा का अपमान बताया। 

उन्होंने बीजेपी पर परिवार के बुजुर्गों का अपमान करने का आरोप लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आडवाणी और जोशी के बहाने पीएम मोदी पर हिंदू संस्कृति अपमान का आरोप लगाया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी ने जिस तरह अपने बुज़ुर्गों- आडवाणी जी और मुरली मनोहर जी का अपमान किया है, यह हिंदू संस्कृति के बिलकुल खिलाफ है। हिंदू धर्म में हमें अपने बुज़ुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है।’

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, ‘जिन्होंने घर बनाया उन्ही बुजर्गों को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजर्गों का नही हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्कृति तो यह नहीं कहती कि बुजर्गों को बेइज्जत करो। देश के लोगों में चर्चा है कि मोदी जी आडवाणी, जोशी और सुषमा की बेज्जती क्यो कर रहे है?’