कानपुर में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत

कानपुर — योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से होने वाली मौते थमने का नाम नहीं ले रही है.ताजा मामला  कानपुर से सामने आया है जहां पिछले तीन दिनों से जहरीली शराब का कहर लगातार जारी है. रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई. पिछले दो दिनों में तीन लोग जहरीली शराब से जान गंवा चुके हैं. वहीं दो लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है. घायल का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है.  दरअसल मामला घाटमपुर कोतवाली के भीतरगांव क्षेत्र में स्थित खदरी गांव का है.  यहां के रहने

Written By :

admin

Updated

March 11, 2019

कानपुर — योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से होने वाली मौते थमने का नाम नहीं ले रही है.ताजा मामला  कानपुर से सामने आया है जहां पिछले तीन दिनों से जहरीली शराब का कहर लगातार जारी है.

रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई. पिछले दो दिनों में तीन लोग जहरीली शराब से जान गंवा चुके हैं. वहीं दो लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है. घायल का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है. 

दरअसल मामला घाटमपुर कोतवाली के भीतरगांव क्षेत्र में स्थित खदरी गांव का है.  यहां के रहने वाले 50 साल के भोला नाथ की मौत हो गयी है. बता दें कि शनिवार को घाटमपुर के सुखइयापुरवा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी थी. हालांकि पुलिस अभी तक शराब में मिलावट कर उसे जहरीला बनाने वाले अपराधियों की गिरफ्तार नहीं कर पायी है.