मनीष पांडे के दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक का विशाल स्कोर

स्पोर्ट्स डेस्क – भारतीय टीम के धकाड बल्लेबाज मनीष पांडे के शानदार दोहरे शतक (238 रन) व देगा निश्चल (195 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये 354 रन की सझेदारी की मदद से कर्नाटक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. कर्नाटक ने शनिवार कानपुर में खेले जा रहे रणजी ट्राफी ग्रुप ए के दूसरे दिन स्टंप तक उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट पर 642 बना लिए है.   वहीं टीम इंडिया के टी-20 में अपनी जगह बना चुके मनीष पांडे ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है.इसके अलावा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ये

Written By :

admin

Updated

November 18, 2017

स्पोर्ट्स डेस्क – भारतीय टीम के धकाड बल्लेबाज मनीष पांडे के शानदार दोहरे शतक (238 रन) व देगा निश्चल (195 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये 354 रन की सझेदारी की मदद से कर्नाटक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. कर्नाटक ने शनिवार कानपुर में खेले जा रहे रणजी ट्राफी ग्रुप ए के दूसरे दिन स्टंप तक उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट पर 642 बना लिए है.

 

वहीं टीम इंडिया के टी-20 में अपनी जगह बना चुके मनीष पांडे ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है.इसके अलावा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ये मनीष का चौथा दोहरा शतक है.वहीं दिन का खेल खत्म होने तक श्रेयस गोपाल 4 और आर विनय कुमार 1 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे.उधर उत्तर प्रदेश ने इस दौरान आठ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन वे ग्रुप में शीर्ष पर चल रही कर्नाटक की रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके. उसके लिये इम्तियाज अहमद और ध्रुव प्रताप सिंह ने तीन तीन विकेट चटकाये जबकि आकाशदीप नाथ को एक विकेट मिला.

कर्नाटक की टीम सुबह तीन विकेट पर 327 रन पर खेलने उतरी. निश्चल ने 90 रन की पारी को शतक में तब्दील किया जो उनका प्रथम श्रेणी में पहला शतक है. उन्होंने 425 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में 23 चौके लगाए जबकि मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए कल के 63 रन से आगे खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 301 गेंद में 31 चौके और दो छक्कों की मदद से 238 रन बनाए.