भाजपा नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

बहराइच– बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग के दौरान भाजपा नेता किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।  फायरिंग के दौरान भाजपा नेता के पीठ पर गोली लगी है और गाड़ी में भी एक गोली फंसी है। आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी, देहात कोतवाल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर में जिला अस्पताल पहुंच घायल भाजपा नेता से मुलाक़ात कर

Written By :

admin

Updated

March 6, 2019

बहराइच– बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग के दौरान भाजपा नेता किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। 

फायरिंग के दौरान भाजपा नेता के पीठ पर गोली लगी है और गाड़ी में भी एक गोली फंसी है। आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी, देहात कोतवाल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर में जिला अस्पताल पहुंच घायल भाजपा नेता से मुलाक़ात कर घटना की जानकारी लेते हुये जल्द ही हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की बात कही है। 

देहात कोतवाली क्षेत्र के सपना फ्लोर मिल के पास भाजपा नेता रामसुंदर चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे भाजपा नेता घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वह श्रावस्ती लोकसभा प्रभारी है। अपने किसी कार्य से वह श्रावस्ती जा रहे थे। जब वह बहराइच- बलरामपुर मार्ग पर सपना फ्लोर मिल के पास पहुँचे तो पानी पीने के लिए गाड़ी रुकवाए। तभी गाड़ी सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। किसी तरह वह भाग कर अपनी जान बचाए। भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की खबर सुनते ही जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। एसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच )