लखनऊः सड़क दुर्घटना में जगतगुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का निधन

लखनऊ — जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य का कुंभ से लौटते वक्त हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।  वे अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष भी थे।  पानीपत के किशनपुरा के रहने वाले  स्वामी हंसदेवाचार्य का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से लखनऊ से हरिद्वार भेजा जाएगा। हरिद्वार आश्रम में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा और 23 फरवरी को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Written By :

admin

Updated

February 22, 2019

लखनऊ — जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य का कुंभ से लौटते वक्त हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

लखनऊ ट्रामा सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।  वे अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष भी थे। 

पानीपत के किशनपुरा के रहने वाले  स्वामी हंसदेवाचार्य का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से लखनऊ से हरिद्वार भेजा जाएगा। हरिद्वार आश्रम में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा और 23 फरवरी को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा।