मेेहमाननवाजी से गदगद सऊदी प्रिंस सलमान बोले- पीएम मोदी मेरे बड़े भाई

न्यूज डेस्क — सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का औपचारिक स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रिंस सलमान का जोरदार स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का गले लगाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों देशों के संबंध ऐसे ही आगे बढ़ते रहें। यहां

Written By :

admin

Updated

February 20, 2019

न्यूज डेस्क — सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का औपचारिक स्वागत किया जा रहा है।

इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रिंस सलमान का जोरदार स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का गले लगाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों देशों के संबंध ऐसे ही आगे बढ़ते रहें। यहां मीडिया को संबोधित करते हुए प्रिंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उनका छोटा भाई हूं।