घर में सो रही युवती पर डाला तेजाब,बुरी तरह झुलसी

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ तसींगा में अपने घर के अंदर सोती एक युवती पर उसके गांव के ही एक युवक ने जंगले से तेज़ाब फेंक दिया। एसिड अटैक से झुलसी 16 साल की रितु नाम की इस युवती का सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया है। वारदात के दूसरे दिन शनिवार को युवती के परिजनों ने मामले में गांव के ही युवक भूरा के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पीड़ित युवती अपने ऊपर हुए एसिड अटैक की साफ बजह तो नहीं बता रही है। लेकिन उसका कहना है

Written By :

admin

Updated

February 11, 2019

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ तसींगा में अपने घर के अंदर सोती एक युवती पर उसके गांव के ही एक युवक ने जंगले से तेज़ाब फेंक दिया।

एसिड अटैक से झुलसी 16 साल की रितु नाम की इस युवती का सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया है। वारदात के दूसरे दिन शनिवार को युवती के परिजनों ने मामले में गांव के ही युवक भूरा के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पीड़ित युवती अपने ऊपर हुए एसिड अटैक की साफ बजह तो नहीं बता रही है।

लेकिन उसका कहना है कि आरोपी युवक ने 15 दिन पहिले उसे देख लेने की धमकी दी थी। मामले में एएसपी का कहना है कि युवती पर भूरा नाम के युवक ने सोते में खिड़की से तेज़ाब फेंका था। युवती कम्बल ओढ़े थी इसलिए ज्यादा नहीं जली है। उसके परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। अभियुक्त फरार है। वारदात की वजह के बारे में युवती के परिजनों द्वारा अधिक कुछ नहीं बताया गया है ऐसे में अभियुक्त की गिरफ़्तारी पर ही इसकी जानकारी हो पायेगी। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)