प्रबंधक ने कक्षा 9 के छात्र की पिटाई के बाद छत से फेंका, पसली टूटी

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास इलाके में नूरुलहुदा कांनवेंट स्कूल के छात्र ने प्रबंधक के ऊपर बुरी तरह पीटने के बाद छत से निचे फेंकने का आरोप लगाया है।   इसी वजह से पसली टूट गई। वहीं पीड़ित छात्र की माने तो वो 9वीं कक्षा में पढ़ता है और हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है। खाना खाने के बाद प्लेट को कमरे के बाहर रखने की वजह से स्कूल के प्रबंधक ने उसे बुरी तरह पीटा और उसे छत से निचे फेक दिया। जिसकी वजह से छात्र की पसली टूट गई और वो बिस्तर

Written By :

admin

Updated

February 8, 2019

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास इलाके में नूरुलहुदा कांनवेंट स्कूल के छात्र ने प्रबंधक के ऊपर बुरी तरह पीटने के बाद छत से निचे फेंकने का आरोप लगाया है।  

इसी वजह से पसली टूट गई। वहीं पीड़ित छात्र की माने तो वो 9वीं कक्षा में पढ़ता है और हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है। खाना खाने के बाद प्लेट को कमरे के बाहर रखने की वजह से स्कूल के प्रबंधक ने उसे बुरी तरह पीटा और उसे छत से निचे फेक दिया। जिसकी वजह से छात्र की पसली टूट गई और वो बिस्तर पर है। छात्र के परिजनों की माने तो छात्र बांदा का रहने वाला है और वह हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है। वहीं पीड़ित छात्र के परिजनों ने छात्र का निजी अस्पताल में इलाज कराया है। जिसमें छात्र के पसली टूटने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर नूरुलहुदा स्कूल प्रबंधक के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )