कुंभ 2019: सीएम योगी के पंडाल में लगी भीषण आग, 2 टेंट जलकर खाक

प्रयागराज — कुंभ में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां सेक्टर 15 में स्थित  सीएम योगी आदित्यनाथ के पंडाल में आग लग गई. आग लगते ही हड़कंप मच गया. वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. जिसमें 2 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी कुंभ की शुरुआत में ही कुछ टेंटों में भीषण आग लग गई थी. सिलेंडर फटने के कारण हुई घटना में करीब 10 टेंट जलकर खाक हो

Written By :

admin

Updated

February 5, 2019

प्रयागराज — कुंभ में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां सेक्टर 15 में स्थित  सीएम योगी आदित्यनाथ के पंडाल में आग लग गई. आग लगते ही हड़कंप मच गया.

वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. जिसमें 2 टेंट जलकर खाक हो गए हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले भी कुंभ की शुरुआत में ही कुछ टेंटों में भीषण आग लग गई थी. सिलेंडर फटने के कारण हुई घटना में करीब 10 टेंट जलकर खाक हो गए थे. हालांकि, इसमें किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा था. अभी दो दिन पहले ही यहां संगम में एक नाव पलट गई थी, जिसमें 9 लोग सवार थे. गनीमत थी कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. इसके अलावा भी कुंभ में कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आती रही हैं.