कानपुरःसंजय वन की झाडिय़ों में पड़े थे नोट, लोंगो में मची लूटने की होड़,वीडियो वायरल

कानपुर–जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक लड़के के हाथ में 1000 और 500 के पुराने नोट है। लड़के का कहना है कि संजय वन पार्क में गुरुवार सुबह दो से ढाई लाख रूपए की पुरानी करेंसी कूड़े के ढेर में पड़ी थी। दरअसल किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय वन चेतना केंद्र है जहा पर बड़ी संख्या में सुबह लोग मोर्निंग वाक करने के लिए आते है। संजय वन में सुबह टहल रहे लोगों की नजर झाडिय़ों की ओर गई तो देखा कि पालीथिन के अंदर पांच सौ व एक हजार के नोट पड़े थे।

Written By :

admin

Updated

January 31, 2019

कानपुर–जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक लड़के के हाथ में 1000 और 500 के पुराने नोट है। लड़के का कहना है कि संजय वन पार्क में गुरुवार सुबह दो से ढाई लाख रूपए की पुरानी करेंसी कूड़े के ढेर में पड़ी थी।

दरअसल किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय वन चेतना केंद्र है जहा पर बड़ी संख्या में सुबह लोग मोर्निंग वाक करने के लिए आते है। संजय वन में सुबह टहल रहे लोगों की नजर झाडिय़ों की ओर गई तो देखा कि पालीथिन के अंदर पांच सौ व एक हजार के नोट पड़े थे। बस देखते ही देखते उन नोटों को लूटने के लिए सभी दौड़ पड़े, जिसके जो हाथ मे लगा उठा कर ले भागा। किसी ने भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। इतनी मात्रा में नोट पड़े होने से लोगों में चर्चा रही कि किसी का काला धन था, जिसने डर के कारण रुपये यहां फेंक दिए होंगे।

किदवईनगर निवासी राजू ने बताया कि संजय वन में काफी नोट मिले। सभी लोग रुपये लूटने में जुटे थे। उसने भी करीब 35 हजार रुपये के नोट उठा लिये। किदवईनगर इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

(रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्रा, कानपुर)