लखनऊ: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 15 यात्री घायल, ड्राइवर फरार

लखनऊ–आज राजधानी में खुशनुमा मौसम से माहौल काफी अच्छा था लेकिन अचानक एक बड़ी दुर्घटना ने कोहराम मचा दिया। पारा थाना क्षेत्र में बने डिवाइडर से टकराकर एक बस पलट गयी।  बता दें कि बस टेरागाज से दिल्ली जा रही थी। तभी अचानक पारा चौकी के ठीक सामने बने डिवाइडर से बस टकरा गयी और पलट गयी। बस में लगभग 50 यात्री मौजूद थे। जिसमें 15 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया जिसके बाद यूपी 100 की 12 गाड़ियां मौके पर पहुँच गयीं। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बस में

Written By :

admin

Updated

January 23, 2019

लखनऊ–आज राजधानी में खुशनुमा मौसम से माहौल काफी अच्छा था लेकिन अचानक एक बड़ी दुर्घटना ने कोहराम मचा दिया। पारा थाना क्षेत्र में बने डिवाइडर से टकराकर एक बस पलट गयी। 

बता दें कि बस टेरागाज से दिल्ली जा रही थी। तभी अचानक पारा चौकी के ठीक सामने बने डिवाइडर से बस टकरा गयी और पलट गयी। बस में लगभग 50 यात्री मौजूद थे। जिसमें 15 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया जिसके बाद यूपी 100 की 12 गाड़ियां मौके पर पहुँच गयीं। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

बस में फसे लोगो को पारा थाना में तैनात सिपाही मनीष यादव ,राजू सागर दरोगा एवं थाना पारा प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह भदौरिया एवं अन्य पुलिस टीम ने जेसीबी की सहयता से बचाया और बस में मौजूद सभी यात्रियों को पुलिस ने सकुशल निकाला। सुरक्षित बचाये गए यात्रियों को पूर्व थाना परिसर में ठहराया गया है। हालाँकि बस पलटने के बाद ड्राइवर बस से कूद कर फरार हो गया है। 

(रिपोर्ट- श्वेता सिंह, लखनऊ )