घर में लगी आग में जिंदा जल गई दुल्हन और उसकी 5 सहेलियां

न्यूज डेस्क — पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार को एक घर में भीषण आग में  दुल्हन समेत र उसकी पांच सहेलियों जिंदा जल गई। वहीं मृतकों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि दमकल कर्मी जल्दी नहीं आए और बचाव दल की लापरवाही की वजह से जनहानि हुई है।  मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब रिश्तेदार शादी की तैयारी कर रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैस कंप्रेशर में विस्फोट की वजह से आग लगी। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं घर में जानबूझकर तो आग नहीं लगाई

Written By :

admin

Updated

January 16, 2019

न्यूज डेस्क — पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार को एक घर में भीषण आग में  दुल्हन समेत र उसकी पांच सहेलियों जिंदा जल गई। वहीं मृतकों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि दमकल कर्मी जल्दी नहीं आए और बचाव दल की लापरवाही की वजह से जनहानि हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब रिश्तेदार शादी की तैयारी कर रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैस कंप्रेशर में विस्फोट की वजह से आग लगी। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं घर में जानबूझकर तो आग नहीं लगाई गई। सभी छह पीड़ितों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।