लखनऊ: शहीद पथ पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 3 जिंदा जले

लखनऊ–कल देर रात राजधानी में एक भीषण हादसा होने से हड़कंप मच गया। लखनऊ के शहीद पथ पर विभूति खंड के पास मंगलवार देर रात दो ट्रकों के बीच में फंस गए लोडर में आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।  पुलिस के मुताबिक, ट्रकों के बीच में फंसे होने के कारण कोई भी लोडर से बाहर नहीं निकल सका। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। ट्रैफिक जाम होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Written By :

admin

Updated

January 16, 2019

लखनऊ–कल देर रात राजधानी में एक भीषण हादसा होने से हड़कंप मच गया। लखनऊ के शहीद पथ पर विभूति खंड के पास मंगलवार देर रात दो ट्रकों के बीच में फंस गए लोडर में आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, ट्रकों के बीच में फंसे होने के कारण कोई भी लोडर से बाहर नहीं निकल सका। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। ट्रैफिक जाम होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि विराज टॉवर के सामन शहीद पथ पर मंगलवार रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक लोडर दोनों ट्रकों के बीच फंस गया। देखते ही देखते लोडर में अचानक आग लग गई। लोडर में फंसे लोग बाहर निकलने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। 

एक घंटे की देरी से घटनास्थल पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लोडर में फंसे लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान करना ही मुश्किल था। हादसे के बाद ट्रकों को क्रेन की मदद से एक किनारे किया गया।