गोली लगने से एक और पुलिसकर्मी की मौत, 21 जनवरी को थी शादी

मेरठ — उत्तर प्रदेश में गोली लगने से पुलिसकर्मियों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है.ताजा मामला मेरठ जिले से सामने आ रहा है.जहां एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक सिपाही अंकुर 2015 बैच का आरक्षी था. उसकी शादी आने वाली 21 जनवरी को होने वाली थी. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सिपाही ने आत्महत्या की है, या उसकी हत्या की गई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि घटना पुलिस चौकी कस्बा फलावदा की है. मृतक आरक्षी 2076 अंकुर मंगलौरा थाना क्षेत्र के झिंझाना गांव का

Written By :

admin

Updated

January 11, 2019

मेरठ — उत्तर प्रदेश में गोली लगने से पुलिसकर्मियों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है.ताजा मामला मेरठ जिले से सामने आ रहा है.जहां एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई है.

मृतक सिपाही अंकुर 2015 बैच का आरक्षी था. उसकी शादी आने वाली 21 जनवरी को होने वाली थी. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सिपाही ने आत्महत्या की है, या उसकी हत्या की गई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि घटना पुलिस चौकी कस्बा फलावदा की है. मृतक आरक्षी 2076 अंकुर मंगलौरा थाना क्षेत्र के झिंझाना गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही रात में अपना दोनों मोबाइल फोन चौकी में छोड़कर बाहर गया था. इसके बाद सुबह उसका गोली लगा शव बरामद हुआ.मौके पर पहुंचे पुलिस का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की परिस्थितियों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा गहराई से पड़ताल की जा रही है.