पत्रकारों के तीखे सवालों पर प्रेसवार्ता छोड़कर चल दिए मंत्री सुरेश खन्ना !

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ में क्षेत्रीय भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे सूबे के मंत्री सुरेश खन्ना शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उस समय असहज हो गए जब पत्रकारों ने नगर में व्याप्त अनियमितता और नागरिक सुविधाओ से जूझ रहे नगर की अव्यवस्थाओं और सीवर लाइन के घोटालों की भेंट चढ़ जाने लेकर प्रश्न शुरू किए।  पत्रकारों के तीखे सवालों के चलते  सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना प्रेसवार्ता बीच मे ही छोड़कर बिना बाइट दिए ही चल दिये। एक ओर अपना दल की नेता केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रक्खा है

Written By :

admin

Updated

January 11, 2019

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ में क्षेत्रीय भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे सूबे के मंत्री सुरेश खन्ना शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उस समय असहज हो गए जब पत्रकारों ने नगर में व्याप्त अनियमितता और नागरिक सुविधाओ से जूझ रहे नगर की अव्यवस्थाओं और सीवर लाइन के घोटालों की भेंट चढ़ जाने लेकर प्रश्न शुरू किए। 

पत्रकारों के तीखे सवालों के चलते  सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना प्रेसवार्ता बीच मे ही छोड़कर बिना बाइट दिए ही चल दिये। एक ओर अपना दल की नेता केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रक्खा है और अपना दल द्वारा भाजपा के कार्यक्रमो के बहिष्कार की घोषणा कर रक्खी है तो वही अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव सदर विधायक संगमलाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथगंज विधायक आरके वर्मा होटल में भाजपा द्वारा आयोजित की गई प्रेसवार्ता और तुलसी सदन में आयोजित क्षेत्रीय भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सम्मेलन दौरान मंच पर मंत्री के बगल बैठे हुए गुफ्तगू करते नजर आए। 

ऐसे में सवाल ये उठना लाजिमी है कि क्या इन दोनों नेताओं का अपना दल से मोहभंग हो गया है या फिर भाजपा अपना दल के विधायकों को अंदर ही अपने पाले में मिला चुकी है जिसके चलते दोनों विधायको ने बगावती तेवर अख्तियार कर रक्खा है ।

(रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ )