तारीख पर आए बंदी के साथ मारपीट, गुस्साए बंदियों ने जमकर काटा हंगामा

फर्रुखाबाद– जिला कचहरी में अधिवक्ता व परिवारी विरोधी आरोपियों के बीच जमकर मारपीट से बवाल हो गया।गुस्साए अधिवक्ताओं ने पीड़ित महिलाओं को ले जाने वाले वाहन को रोक लिया और रिपोर्ट दर्ज करवाने का दबाव बनाया।  मालूम हो कि थाना मऊ दरवाजा के मौहल्ला का रकाबगंज खुर्द निवासी अधिवक्ता अजय गिहार व उनके भाई सुशील का पड़ोसी सुभाष गिहार के परिजनों से विवाद चल रहा है। सुशील पर जानलेवा फायरिंग के मामले में सुभाष व उनका बेटा टारजन आदि परिजन जेल में है। बाप बेटे कचहरी में अदालत की पेशी के बाद वापस हवालात जा रहे थे।उसी समय सुभाष टारजन

Written By :

admin

Updated

January 7, 2019

फर्रुखाबाद– जिला कचहरी में अधिवक्ता व परिवारी विरोधी आरोपियों के बीच जमकर मारपीट से बवाल हो गया।गुस्साए अधिवक्ताओं ने पीड़ित महिलाओं को ले जाने वाले वाहन को रोक लिया और रिपोर्ट दर्ज करवाने का दबाव बनाया। 

मालूम हो कि थाना मऊ दरवाजा के मौहल्ला का रकाबगंज खुर्द निवासी अधिवक्ता अजय गिहार व उनके भाई सुशील का पड़ोसी सुभाष गिहार के परिजनों से विवाद चल रहा है। सुशील पर जानलेवा फायरिंग के मामले में सुभाष व उनका बेटा टारजन आदि परिजन जेल में है। बाप बेटे कचहरी में अदालत की पेशी के बाद वापस हवालात जा रहे थे।उसी समय सुभाष टारजन तथा अजय सुशील के बीच जमकर मारपीट हुई। सुभाष को उनकी पत्नी शारद व बेटी ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। बवाल होने पर पुलिस ने पीड़ित मां बेटी को बेटी को पुलिस लाइन के वाहन से ले जाने का प्रयास किया। सभी गुस्साए वकीलों ने वाहन को रोक लिया और मौके पर ही रिपोर्ट दर्ज करने का दवाब बनाने लगे। एएसपी सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। काफी देर बाद पुलिस वाहन को जाने दिया गया।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )