जिला पंचायत सदस्य ने DM आफिस में काटा हंगामा,जमीन पर लेट किया विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस द्वारा कार्यवाही ना किये जाने से हुसेनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा जिला पंचायत सदस्य ने जमीन पर लेटकर जमकर हंगामा काटा।  हंगामा कर रहे जिला पंचायत सदस्य को हटाने का पुलिस ने प्रयास किया लेकिन पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निसान उठाते  हुए विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित जिला पंचायत सदस्य की माने तो जिला पंचायत के चुनाव में विपक्षियों द्वारा हार के बाद जान से मारने के फ़िराक में जानलेवा हमला किया जिसके लिए स्थानीय पुलिस से शिकायत किया लेकिन पुलिस ने पांच माह से मुकदमा नहीं दर्ज किया।

Written By :

admin

Updated

December 26, 2018

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस द्वारा कार्यवाही ना किये जाने से हुसेनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा जिला पंचायत सदस्य ने जमीन पर लेटकर जमकर हंगामा काटा। 

हंगामा कर रहे जिला पंचायत सदस्य को हटाने का पुलिस ने प्रयास किया लेकिन पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निसान उठाते  हुए विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित जिला पंचायत सदस्य की माने तो जिला पंचायत के चुनाव में विपक्षियों द्वारा हार के बाद जान से मारने के फ़िराक में जानलेवा हमला किया जिसके लिए स्थानीय पुलिस से शिकायत किया लेकिन पुलिस ने पांच माह से मुकदमा नहीं दर्ज किया। जिला पंचायत में बोर्ड की बैठक में गनर दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया लेकिन आज तक न तो गनर दिया गया और ना ही मुकदमा लिखा गया है। 

वहीँ इस बारे में एसपी से बात की तो उनका कहना था की अभी तक न जिला पंचायत सदस्य मिला है और ना ही उसकी कोई शिकायत आई है। अगर आती है तो जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी |

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)