दहेज हत्या की शिकार हुई यूपी पुलिस की महिला सिपाही !

संभल–यूपी के संभल में एक महिला पुलिसकर्मी को जहर देने का मामला सामने आया है। यहां असमोली थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर में रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पुलिसकर्मी महिला को जहर दे दिया। जिससे बाद उसकी तबियत बिगड़ गई।  आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां दो दिन बाद महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। थाने पहुंचकर पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस

Written By :

admin

Updated

December 19, 2018

संभल–यूपी के संभल में एक महिला पुलिसकर्मी को जहर देने का मामला सामने आया है। यहां असमोली थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर में रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पुलिसकर्मी महिला को जहर दे दिया। जिससे बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। 

आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां दो दिन बाद महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। थाने पहुंचकर पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही और आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।यह पूरा मामला अमरोहा जिले के थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव का है। जहां अनीता की शादी 2016 में अमर सिंह के बेटे तेजवीर के साथ हुई थी। अनीता उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है। वर्तमान में वह रामपुर में डायल 100 पर ड्यूटी कर रही थी। कुछ माहीने पहले वह छुट्टी लेकर अपने ससुराल में आई हुई थी। उसका पति तेजवीर सीआरपीएफ में है और ड्यूटी नागालैंड में करता है।

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। एक दिन रविवार को अनीता खाना बना रही थी। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे जहर दे दिया गया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। फिर लोगों की मदद से उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। तबियत में सुधार न होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।