प्रतापगढ़ः विधायक के खिलाफ खबर चलाने पर 11 पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज !

प्रतापगढ़– प्रतापगढ़ में मीडिया जगत पर बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसके तहत न्यूज़ चैनल, तीन अखबारों समेत कुल ग्यारह पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।  रानीगंज भाजपा विधायक के करीबी अधिवक्ता जयेंद्र नाथ उपाध्याय ने डेली न्यूज़, अमित मेल और स्वतंत्र भारत अखबार  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई  है। जिसमें खुलासा इंडिया के रमेश राजदार, मो जावेद खान, संतोष पांडेय अधिवक्ता, मनीष पांडेय, सुनील तिवारी, राहुल यादव और अभिषेक उमर वैश्य के खिलाफ मामला दर्ज दुआ है।  देखें कैसे, ‘नशा शराब में होता तो..’ गाने पर नर्तकी संग पूरे रौ में नाचे विधायक जी ! दरअसल कुछ समय पहले

Written By :

admin

Updated

December 18, 2018

प्रतापगढ़– प्रतापगढ़ में मीडिया जगत पर बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसके तहत न्यूज़ चैनल, तीन अखबारों समेत कुल ग्यारह पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 

रानीगंज भाजपा विधायक के करीबी अधिवक्ता जयेंद्र नाथ उपाध्याय ने डेली न्यूज़, अमित मेल और स्वतंत्र भारत अखबार  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई  है। जिसमें खुलासा इंडिया के रमेश राजदार, मो जावेद खान, संतोष पांडेय अधिवक्ता, मनीष पांडेय, सुनील तिवारी, राहुल यादव और अभिषेक उमर वैश्य के खिलाफ मामला दर्ज दुआ है। 

देखें कैसे, ‘नशा शराब में होता तो..’ गाने पर नर्तकी संग पूरे रौ में नाचे विधायक जी !

दरअसल कुछ समय पहले रानीगंज से भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के डांस का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था। निजी प्रोग्राम के वायरल वीडियो में धीरज ओझा शराबी फिल्म के गाने नशा शराब में होता तो नाचती बोतल के धुन पर नर्तकी संग डांस कर रहे थे। इसी मामले में क्षेत्रीय विधायक की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए पत्रकारों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। जिसके बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पत्रकारों के खिलाफ रानीगंज कोतवाली में  मामला दर्ज हुआ है।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, प्रतापगढ़)