अन्तर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े

मेरठ — शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को लूट की योजना बनाते हुए कैलाशी नसिंग होम के पास से गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। जिनके उपर कई अपराधिक मामले दर्ज है। दरअसल पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि ये सभी आरोपी कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित कैलाशी नर्सिंग के सामने आपस में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। कंकरखेड़ा एसओ को मुखबिर द्वारा सूचना मिली

Written By :

admin

Updated

December 15, 2018

मेरठ — शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को लूट की योजना बनाते हुए कैलाशी नसिंग होम के पास से गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। जिनके उपर कई अपराधिक मामले दर्ज है।

दरअसल पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि ये सभी आरोपी कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित कैलाशी नर्सिंग के सामने आपस में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। कंकरखेड़ा एसओ को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डाबका कट पर कुछ लुटेरे अस्लाह व लूट के वाहन लेकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है और जिनके पास दिल्ली व हरियाणा से लूटा हुआ माल भी है। 

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताये गए ठिकाने पर टीम के साथ घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों की तलाशी लेने पर लूटा हुआ माल तथा अवैध हथियार भी बरामद किये गए। 

पकड़े गये आरोपियों की पहचान अमित उर्फ धामू पुत्र राजपाल, जितेन्द्र उर्फ जीतू वाल्मिकी पुत्र प्रकाश, कपिल शर्मा पुत्र राकेश निवासी मेरठ व रोहित शर्मा पुत्र शिव कुमार निवासी शामली के रूप में हुई है। फिलहाल रोहित कंकरखेड़ा क्षेत्र के गणपति विहार कालोनी में किराये पर रह रहा था। पकड़े गये आरोपियों को जेल भेज जा रहा है।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)