बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी !

फर्रुखाबाद–जिले में एक शादी वाले घर में शादी की खुशिया उस समय मातम में बदल गयी जब बहन की शादी में काम कर रहे भाई को तेज रफ्तार टैक्टर ने सामने से कुचल दिया।  थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुईयांबूट निवासी राकेश बाबू नागर ट्रैक्टर के मिस्त्री का काम करते है।उनकी पुत्री राधा की बारात बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आयी थी। शादी की लगभग सभी रस्मे पूरी हो गयी थी।फेरे पड़ने जा रहे थे।सुबह  दुल्हन राधा का छोटा भाई सनी 18 वर्षीय  अपने घर किसी काम से बाइक से निकला।उसी समय

Written By :

admin

Updated

December 14, 2018

फर्रुखाबाद–जिले में एक शादी वाले घर में शादी की खुशिया उस समय मातम में बदल गयी जब बहन की शादी में काम कर रहे भाई को तेज रफ्तार टैक्टर ने सामने से कुचल दिया। 

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुईयांबूट निवासी राकेश बाबू नागर ट्रैक्टर के मिस्त्री का काम करते है।उनकी पुत्री राधा की बारात बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आयी थी। शादी की लगभग सभी रस्मे पूरी हो गयी थी।फेरे पड़ने जा रहे थे।सुबह  दुल्हन राधा का छोटा भाई सनी 18 वर्षीय  अपने घर किसी काम से बाइक से निकला।उसी समय आलू लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी सनी को परिजनों ने लोहिया अस्पताल पंहुचाया।जंहा सनी को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही विवाह समारोह में मौत का मातम छा गया।परिजनों के साथ शादी के जोड़े में ससुराल जाने के लिए सजी मृतक की बहन राधा लोहिया अस्पताल पंहुची।शादी के जोड़ें में बहन व मृतक सनी की माँ किरन देवी को बिलख-बिलख कर रोते देखे हर किसी की आँखों में आंसू आ गये।

चालक टैक्टर छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वही आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने शव का पंचनामा भरा।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)