मौजूदा मेयर व पार्षदों का एक साल पूरा,दुल्हन की तरह सजा लखनऊ नगर निगम

लखनऊ–नगर निगम के नए सदन का गठन व महापौर संयुक्ता भाटिया का कार्यकाल एक साल पूरा होने पर आज नगर निगम मुख्यालय में जश्न मनाया जाएगा। मुख्यालय को झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।  बाहरी दीवारों की पेंटिंग में मंगलवार को दिनभर कर्मचारी जुटे रहे। लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया था। कंगाली के दौरान में इसे धन की बर्बादी करार दिया है।नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हाल में बुधवार को शाम पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल रामनाईक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट

Written By :

admin

Updated

December 12, 2018

लखनऊ–नगर निगम के नए सदन का गठन व महापौर संयुक्ता भाटिया का कार्यकाल एक साल पूरा होने पर आज नगर निगम मुख्यालय में जश्न मनाया जाएगा। मुख्यालय को झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

बाहरी दीवारों की पेंटिंग में मंगलवार को दिनभर कर्मचारी जुटे रहे। लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया था। कंगाली के दौरान में इसे धन की बर्बादी करार दिया है।नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हाल में बुधवार को शाम पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल रामनाईक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेन्द्र सिंह, स्वाति सिंह समेत कई मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्ष संयुक्ता भाटिया सालभर की उपलब्धियां गिनाएंगी। साथ ही नगर निगम की आर्थिक स्थिति का हवाला भी देंगी। 

नगर आयुक्त कक्ष को राज्यपाल व अन्य अतिथियों के जलपान कराने के लिए तैयार किया गया है। कांग्रेस पार्षद गिरीश मिश्र व सपा पार्षद दल के नेता यावर हुसैन रेशू ने कहा कि एक ओर नगर निगम धन की कमी का रोना रो रहा है। विकास की फाइलें लटकी पड़ी हैं। कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं है। ठेकेदारों का भुगतान लटका पड़ा है। लगभग 360 करोड़ रुपए की देनदारी हो चुकी है। इसके बावजूद जनता के पैसे को जश्न में खर्च किया जा रहा है। यह कतई उचित नहीं है। अमित चौधरी ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खता उतरने के बजाए जश्न मनाने की परम्परा ठीक नहीं है।

इस मौके पर चार बार से चुने जा रहे पार्षदों का सम्मान किया जाएगा किया जाएगा। इसके लिए 16 पार्षदों को चयनित किया गया है। इसके अलावा समाज सेवियों व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले को भी सम्मानित किया जाएगा।