जम्‍मू कश्‍मीर में पुलिस पोस्‍ट पर आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

शोपियां– मंगलवार को दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक पुलिस पोस्‍ट को निशाना बनाया। शोपियां के जायनपोरा में हुए इस आतंकी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह पुलिस कर्मी शोपियां में एक अल्‍पसंख्‍यक इलाके की सुरक्षा में तैनात थे।  हमला उस समय हुआ जब आतंकी गार्ड रूम में दाखिल हो गए। जिस समय आतंकी गार्ड रूम में दाखिल हुए, वहां पर चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनकी पहचान अब्‍दुल मजीद, मंजूर अहमद और मोहम्‍मद आमीन के तौर पर हुई है। चौथे पुलिसकर्मी को घायलावस्‍था में अस्‍पताल

Written By :

admin

Updated

December 11, 2018

शोपियां– मंगलवार को दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक पुलिस पोस्‍ट को निशाना बनाया। शोपियां के जायनपोरा में हुए इस आतंकी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह पुलिस कर्मी शोपियां में एक अल्‍पसंख्‍यक इलाके की सुरक्षा में तैनात थे। 

हमला उस समय हुआ जब आतंकी गार्ड रूम में दाखिल हो गए। जिस समय आतंकी गार्ड रूम में दाखिल हुए, वहां पर चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनकी पहचान अब्‍दुल मजीद, मंजूर अहमद और मोहम्‍मद आमीन के तौर पर हुई है। चौथे पुलिसकर्मी को घायलावस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। आतंकी पुलिसकर्मियों के पास मौजूद हथियार भी लेकर फरार हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के सभी लोग पूरी तरह से सुर‍क्षित हैं।