देखें कैसे, ‘नशा शराब में होता तो..’ गाने पर नर्तकी संग पूरे रौ में नाचे विधायक जी !

प्रतापगढ़– नशा शराब में होता तो नाचती बोतल, नशे में कौन नही है ये बताओ तो जरा, रानीगंज विधानसभा के भाजपा के युवा विधायक अमिताभ बच्चन और जया प्रदा अभिनीत फिल्म के इस गाने पर मंच पर एक नर्तकी और कुछ साथियों संग जमकर थिरकते नजर आये।  डांस ऐसा की अमिताभ बच्चन को भी मात दे रहे है और साथ मे नर्तकी भी थिरकती नजर आ रही है, जिसके साथ विधायक जी झूम रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। माननीयो के कारनामो कर चलते जिला अक्सर सुर्ख़ियो में रहता है। ये कोई पहला मामला

Written By :

admin

Updated

December 5, 2018

प्रतापगढ़– नशा शराब में होता तो नाचती बोतल, नशे में कौन नही है ये बताओ तो जरा, रानीगंज विधानसभा के भाजपा के युवा विधायक अमिताभ बच्चन और जया प्रदा अभिनीत फिल्म के इस गाने पर मंच पर एक नर्तकी और कुछ साथियों संग जमकर थिरकते नजर आये। 

डांस ऐसा की अमिताभ बच्चन को भी मात दे रहे है और साथ मे नर्तकी भी थिरकती नजर आ रही है, जिसके साथ विधायक जी झूम रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। माननीयो के कारनामो कर चलते जिला अक्सर सुर्ख़ियो में रहता है। ये कोई पहला मामला नही है विधायक जी डांस को लेकर सुर्ख़ियो में है इससे पहले अपनादल भाजपा गठबंधन के सांसद हरिबंश सिंह भी कभी प्रेसवार्ता में तो कभी सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमो में गाना गाने पर सुर्ख़ियो में रहते रहे है। लगता है विधायक जी सांसद की लोकप्रियता और उनके सुर्ख़ियो में रहने से काफी प्रभावित हो चुके है। विधायक जी के नर्तकी के साथ नृत्य के समय फूल भी उछाले गए। 

एक समर्थक की निगाह जब लोगो द्वारा मोबाइल द्वारा हो रही रिकार्डिंग पर पड़ी तो उन्होंने लपक कर सभी के मोबाइलों पर हो रही रिकार्डिंग को बंद कराया। जबकि विधायक जी हो रही इस रिकार्डिंग से पूरी तरह बेखबर रहे और पूरे रौ में नाचते रहे।

(रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ )