बुलंदशहर कांड: सीएम योगी ने आधी रात अफसरों को किया तलब,सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा और इंस्पेक्टर की हत्या के राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या को लेकर सीएम योगी ने मंगलवार आधी रात अफसरों को तलब किया और इन दो मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम ने बुलंदशहर की घटना में मारे गए सुमित व लखनऊ में भाजपा नेता प्रत्यूष मणि के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। दरअसल बुलंदशहर की घटना की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि इस घटना की गंभीरता से जांच कर गौकशी में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी  से कड़ी कार्रवाई

Written By :

admin

Updated

December 5, 2018

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा और इंस्पेक्टर की हत्या के राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या को लेकर सीएम योगी ने मंगलवार आधी रात अफसरों को तलब किया और इन दो मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा सीएम ने बुलंदशहर की घटना में मारे गए सुमित व लखनऊ में भाजपा नेता प्रत्यूष मणि के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

दरअसल बुलंदशहर की घटना की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि इस घटना की गंभीरता से जांच कर गौकशी में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी  से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है।

ऐसे में गौकशी से संबंध रखने वाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी को समयबद्ध रूप से गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2017 से अवैध स्लॉटर हाउस को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि ज़िले स्तर पर ऐसे अवैध कार्य न हो यह उनकी सामूहिक ज़िम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को इस आदेश का ज़िले स्तर पर कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है। योगी ने निर्देश दिए कि एक अभियान चलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने वाले तत्वों को बेनकाब किया जाए और इस प्रकार की साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।