मानवता हुई शर्मसार,पोते ने अपने अंधे बुजुर्ग बाबा को चारपाई पर बांधकर पीटा

हाथरस–यूपी के हाथरस में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी। रिश्तो को तार-तार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हुआ। एक कलयुगी नाती ने दिखाई हैवानियत पाँच बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिये अपने ही अंधे बुजुर्ग बाबा को चारपाई पर बांध कर लात-घूंसो से पीट कर अधमरा कर दिया।  मामला हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के क़स्बा विशावर के गांव नगला छत्ती का है जहाँ एक नाती ने संपत्ति के लालच में अपने ही बुजुर्ग अन्धे बाबा को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा।बीच-बचाव करने आई माँ को भी नहीं बख्सा

Written By :

admin

Updated

November 27, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी। रिश्तो को तार-तार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हुआ। एक कलयुगी नाती ने दिखाई हैवानियत पाँच बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिये अपने ही अंधे बुजुर्ग बाबा को चारपाई पर बांध कर लात-घूंसो से पीट कर अधमरा कर दिया। 

मामला हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के क़स्बा विशावर के गांव नगला छत्ती का है जहाँ एक नाती ने संपत्ति के लालच में अपने ही बुजुर्ग अन्धे बाबा को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा।बीच-बचाव करने आई माँ को भी नहीं बख्सा गाँव लोग भी तमशबीन बने देखते रहे लेकिन किसी ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। नाती की मार बुजुर्ग चीखता चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दी घटना  से आरोपी युवक फरार है वही सोशल मीडिया पर नाती  द्धारा अपने बुजुर्ग बाबा की पिटाई का वीडियो वायरल होने की जनकारी हुई तो अब पुलिस अधिकारी कार्यवाही कराने की बात कह रहे है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)