‘यूपी समाचार’ की खबर का असर, CM योगी को सौंपी जाएगी गायों की दुर्दशा की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में यूपी समाचार की खबर का असर हुआ है। नगर पालिका के द्वारा पशु पालन विभाग के कटरी धर्मपुर गौसदन में बंद की गयी आवारा गायों और गौवंश की हो रही लगातार मौत की खबर यूपी समाचार पर चलाई थी |  खबर का सज्ञान लेकर गौ सेवा संघ के प्रान्तीय सचिव वासुदेव पटेल ने गौसन का दौरा किया और उसकी दुर्दशा देखकर काफी आक्रोशित दिखे| वासुदेव पटेल ने बताया की गौवंश व गायों को यंहा बहुत कष्ट व दुर्दशा है| इस में नगर पालिका व जिलाधिकारी बराबर के दोषी है| नगर पालिका की नियमावली में मबेशियो की देखभाल करने

Written By :

admin

Updated

November 20, 2018

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में यूपी समाचार की खबर का असर हुआ है। नगर पालिका के द्वारा पशु पालन विभाग के कटरी धर्मपुर गौसदन में बंद की गयी आवारा गायों और गौवंश की हो रही लगातार मौत की खबर यूपी समाचार पर चलाई थी | 

खबर का सज्ञान लेकर गौ सेवा संघ के प्रान्तीय सचिव वासुदेव पटेल ने गौसन का दौरा किया और उसकी दुर्दशा देखकर काफी आक्रोशित दिखे| वासुदेव पटेल ने बताया की गौवंश व गायों को यंहा बहुत कष्ट व दुर्दशा है| इस में नगर पालिका व जिलाधिकारी बराबर के दोषी है| नगर पालिका की नियमावली में मबेशियो की देखभाल करने की जिम्मेदारी है| गायों को पर्याप्त चारा नही मिल रहा है| जिससे उनका शरीर जर्जर हो गया है| जिससे गौवंशो की लगातार मौत हो रही है| उन्होंने कहा की उनके सामने ही दो गौवंश भूख से तडप-तडप के दम तोड़ रहे है| इसकी व्यवस्था यदि तत्काल जिला प्रशासन ने दुरस्त नही की तो बड़ी रणनीति बनायी जायेगी| प्रान्तीय सचिव ने कहा की गौसदन में गायों की दुर्दशा की पूरी रिपोर्ट सीएम योगी को मिलकर आठ दिनों के भीतर दी जायेगी| जो भी दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा| सरकार गायों को लेकर पूरी तरह से लगी हुई है| लेकिन अफसर सरकार की मंशा के अनिरूप कार्य नही कर रहे| इससे भी सीएम को अवगत करायेंगे| 

उन्होंने बताया की पकड़ी गयी गायों को चारा देने के लिये नगर पालिका की जिम्मेदारी है| यह उनकी नियमावली है|जिस पर अब जिला प्रशासन अभी तक मौन है | ना ही नगर पालिका की तरफ से कोई मजबूत पहल की जा रही है| ईओ/एसडीएम सदर केबल फोन पर ही अधिकारीयों को दिशा निर्देश देकर इतिश्री कर रहे है| अब सामाजिक संगठनों ने भी आन्दोलन की राह पकड़ ली है|  इसके साथ ही उन्होंने कहा की इसमे जिम्मेदार आमजन मानस भी है जो गाय का दूध तो खा लेते है| लेकिन बाद में उन्हें छोड़ देते है| 

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )