मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने की कमल सन्देश रैली में मृतक कार्यकर्ता के परिजनों की आर्थिक सहायता

बदायूं–बदायूं में आज श्रम समन्वय एवं सेवायोजन मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग के अधिकारी के साथ बैठक कर श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओ की समीक्षा करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा की सरकार ने श्रमिकों के जनकल्याण के लिए उनको योजनायें चलाई है ताकि इन लोगो को भी समाज की मुख्य धरा से जोड़ते हुए आर्थिक विकास हो सके।  उन्होंने सरकार की उपलव्धियो को गिनाते हुए कहा की सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसमे प्रदेश के सभी असगंठित श्रमकारो और लघु सीमांत किसानो भी शामिल कर आर्थिक लाभ दिया जायेगा

Written By :

admin

Updated

November 19, 2018

बदायूं–बदायूं में आज श्रम समन्वय एवं सेवायोजन मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग के अधिकारी के साथ बैठक कर श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओ की समीक्षा करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा की सरकार ने श्रमिकों के जनकल्याण के लिए उनको योजनायें चलाई है ताकि इन लोगो को भी समाज की मुख्य धरा से जोड़ते हुए आर्थिक विकास हो सके। 

उन्होंने सरकार की उपलव्धियो को गिनाते हुए कहा की सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसमे प्रदेश के सभी असगंठित श्रमकारो और लघु सीमांत किसानो भी शामिल कर आर्थिक लाभ दिया जायेगा उनके आर्थिक जीवन ईस्टर को ऊपर उठाया जाएगा। 

वही बीजेपी की कमल सन्देश रैली में शामिल होने बदायूं आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने सड़क हादसे में मौत पर उसके घर जाकर पार्टी फण्ड की तरफ से  दो लाख रूपये  की आर्थिक सहायता दी और कहा की इन्हे मुख्यमंत्री राहत  कोष से  भी 10 लाख की भी आर्थिक सहायता दी जायेगी। 

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूं )