शौच के लिए गई किशोरी से मनचले ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर जिंदा जलाया

हमीरपुर — यूपी की योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त भले ही महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों में दम बरती नजर आती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ताजा मामला हमीरपुर का है। जहां एक मनचले ने छेड़छाड़ का विरोध कर रही किशोरी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। मामला थाना मझगवां के जराखर गांव का है। यहां की रहने वाली एक किशोरी खेत में शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जिंदा जला दिया।

Written By :

admin

Updated

November 19, 2018

हमीरपुर — यूपी की योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त भले ही महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों में दम बरती नजर आती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ताजा मामला हमीरपुर का है। जहां एक मनचले ने छेड़छाड़ का विरोध कर रही किशोरी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया।

मामला थाना मझगवां के जराखर गांव का है। यहां की रहने वाली एक किशोरी खेत में शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जिंदा जला दिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े चले आए। उन्होंने किशोरी को राठ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालत नाजुक होने के कारण झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

वहीं पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि आग लगाने वाला आरोपी युवक संजय किशोरी के सगे मामा का लड़का है। परिजनों का कहना है कि युवक ने बुरी नीयत से किशोरी को दबोचा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।