अब प्राइमरी की किताबों पर भी चढ़ेगा भगवा रंग !

लखनऊ– भाजपा सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में भगवा रंग चढ़ने लगा है। सीएम योगी जहां भी बैठते हैं वहां भगवा रंग की तौलिया पहले से डाल दी जाती है। पूरे सीएम ऑफिस को पिछले महीने ही भगवा रंग मे रंगने का काम चल रहा था। इसके अलावा पिछले हफ्ते ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पीडब्ल्यूडी विभाग में सड़कों के किनारे लगे साइन बोर्ड के ऊपरी हिस्से को भगवा रंग से रंग दिया गया है। इसके बाद यूपी की योगी सरकार जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग के कवर पेज को भगवा रंग में रंगने जा रही है। इसके पीछे

Written By :

admin

Updated

November 13, 2017

लखनऊ– भाजपा सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में भगवा रंग चढ़ने लगा है। सीएम योगी जहां भी बैठते हैं वहां भगवा रंग की तौलिया पहले से डाल दी जाती है। पूरे सीएम ऑफिस को पिछले महीने ही भगवा रंग मे रंगने का काम चल रहा था। इसके अलावा पिछले हफ्ते ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पीडब्ल्यूडी विभाग में सड़कों के किनारे लगे साइन बोर्ड के ऊपरी हिस्से को भगवा रंग से रंग दिया गया है।

इसके बाद यूपी की योगी सरकार जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग के कवर पेज को भगवा रंग में रंगने जा रही है। इसके पीछे भगवा रंग का वैज्ञानिक तथ्य बताया जा रहा है। जिसमें छोटे बच्चों में पॉजिटिव एनर्जी डेवलप होने की बात कही गई है। इसके अलावा “पढ़ेगा प्रदेश तो बढ़ेगा प्रदेश”, “पढ़ेगा बच्चा तो बढ़ेगा चच्चा” का स्लोगन दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों अनुसार इस पर प्लान किया जा रहा है, जिसपर सीएम योगी आदित्यनाथ की मुहर लगना बाकी है। 

बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट 8वीं तक दिए जाने वाली मुफ्त किताबों के कवर पर भगवा रंग चढ़ाने का प्लान बन गया है। जल्द ही इसे सीएम योगी की सहमति के बाद इसमें बदलाव शुरू कर दिए जाएंगे।इस बदलाव को अगले सत्र से लागू किया जाएगा, जिसमें 2017-2018 के लिए जारी होने वाली किताबों में बदलाव किया जाएगा। इसमें फ्रंट कलर भगवा कलर होगा, जिसमें एक ओर सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो दूसरी साइड डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की फोटो और बीच में स्लोगन होगा, ‘पढ़ेगा प्रदेश तो बढ़ेगा प्रदेश।’ इसके अलावा कवर पेज के अंदर साइड नेचुरल ग्रीन कलर होगा, जिसमें प्रकृति को दिखाया जाएगा। किताब के पीछे एक दूसरा स्लोगन दिया होगा, ‘पढ़ेगा बच्चा तो बढ़ेगा चच्चा।’ जिसमें एक किसान के पास छोटा सा बच्चा खेतों के पास बैठकर पढ़ता हुआ नजर आएगा।