दलित युवती से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, भाई के पास पहुंचा MMS तब हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क — प्रदेश में लगातार हो रही रेप की वारदातों पर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। गैंगरेप का एक और मामला संभल जिले से सामने आया है जहां के गांव रुस्तमपुर न्यायवली में एक दलित युवती के साथ आधा दर्जन युवकों ने मिलकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इतना ही नहीं दरिंदों युवती की वीडियो क्लींपिग भी बना ली। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। वहीं पीड़िता के भाई ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार संभल के गांव रुस्तमपुर न्यायवली निवासी

Written By :

admin

Updated

May 18, 2018

न्यूज डेस्क — प्रदेश में लगातार हो रही रेप की वारदातों पर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। गैंगरेप का एक और मामला संभल जिले से सामने आया है जहां के गांव रुस्तमपुर न्यायवली में एक दलित युवती के साथ आधा दर्जन युवकों ने मिलकर बारी-बारी से गैंगरेप किया।

इतना ही नहीं दरिंदों युवती की वीडियो क्लींपिग भी बना ली। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। वहीं पीड़िता के भाई ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार संभल के गांव रुस्तमपुर न्यायवली निवासी दलित युवती 14 मई को अपने गांव में ही खेत पर मजदूरी करने के लिए गई थी। जबकि युवती का भाई बुलंदशहर गया हुआ था और उसकी मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। इस बीच किशोरी अकेली थी। बताया जा रहा है कि रात्रि में करीब 8 बजे युवती अपनी साथी लड़कियों के साथ मजदूरी कर घर वापस  आ रही थी। उसकी साथी लड़कियां आगे निकल गईं थी जबकि युवती पीछे अकेली रह गई थी। इस बीच वह रास्तें में  शौच करने लगी जहां उसे एक युवक ने मुंह में कपढ़ा ढूसकर दबोच लिया।

 कुछ ही देर में आधा दर्जन से अधिक युवक भी जा पहुंचे।यहां युवती को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर सभी लोगों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं द‌ंरिदों ने युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की वीडियो भी बना लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रोते- बिलखते हुए युवती अपने घर पहुंची। दो दिन बाद युवती का भाई और मां घर लौटे तो युवती ने डर की वजह से जानकारी नहीं दी। 

वहीं बुधवार को किसी युवक ने युवती के भाई को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद युवती के भाई ने उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद गुरुवार को युवती के भाई ने एसपी से शिकायत की है।वहीं  थाना प्रभारी राजवीर यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिल गई है,मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।